वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल के बेबी शॉवर की अनसीन तस्वीरें आईं सामने, गोद भरने आए ये सितारे

Varun Dhawan

Unseen pictures of Varun Dhawan's wife Natasha Dalal's baby shower surfaced: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। बता दें कि इन दिनों तो वरुण पत्नी के साथ समय बिता रहे हैं क्योंकि वे जल्द ही पिता बनने वाले हैं। हाल ही में वरुण की वाइफ का बेबी शॉवर हुआ था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

अनसीन तस्वीरें आईं सामने
नताशा दलाल का बेबी शॉवर 21 अप्रैल को उनके दोस्त और परिवारवालों ने मिलकर किया था। इस बेबी शॉवर में कई खास तैयारियां की गई थीं, साथ ही कई फिल्मी सितारे भी इस रस्म में शामिल हुए थे। वहीं हाल ही में नताशा दलाल की गोद भराई की कुछ नई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसे देख फैन्स ने कमेंट कर तारीफों की लाइन लगा दी है।

दोस्त और परिवार ने मिलकर किया बेबी श़ॉवर
इस बेबी शॉवर में नताशा दलाल व्हाइट कलर की फ्लोरल ऑफ शोल्डर ड्रेस में नजर आ रही हैं। कर्ली हेयर्स के साथ ही नताशा का प्रेग्नेंसी ग्लो उनके लुक्स पर चार चांद लगा रहा है। बता दें कि इस बेबी शॉवर में एक्टर शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा कपूर भी शामिल हुए थे। मीरा ने अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर केके की तस्वीर शेयर कर कपल को बधाई दी थी। वहीं लेटेस्ट तस्वीरों में नताशा दलाल का पूरा परिवार और खास दोस्त नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देख फैन्स के जमकर रिएक्शन आए। एक फैन ने कहा बहुत बधाई वीडी भाई को। तो वहीं दूसरे ने कहा नताशा का प्रग्नेंसी ग्लो देखने लायक है।

जनवरी में की थी अनाउंसमेंट
आपको बता दें कि 18 जनवरी को वरुण धवन ने नताशा की प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। वरुण ने एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वरुण धवन नताशा के बेबी बंप को किस करते नजर आ रहे थे। इस तस्वीर में उनका डॉग भी नजर आया। नताशा और वरुण दोनों एक दूसरे को काफी सालों से डेट कर रहे थे। वहीं दोनों ने 24 जनवरी साल 2021 में अलीबाग में शादी की थी। बता दें कि इस शादी में केवल खास मेहमान और दोस्त ही आए थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X