दोस्‍तों संग मस्‍ती करते शाहरूख की अनदेखी तस्‍वीरें

बैंगलोर। बॉलीवुड की ग्‍लोबल पहचान शाहरूख खान भारत के सबसे प्रसिद्ध और सफल अभिनेता है। उन्‍होने खुद तो अपनी पहचान एक सफल अभिनेता के तौर पर बनाई ही है साथ ही उनके साथ काम करने वाली अभिनेत्रियों ने भी सफलता पाई है। कई फिल्‍मों में शाहरूख के साथ काम करने वाली रानी मुखर्जी का कहना है कि शाहरूख अपने सहकलाकारों का भी आत्‍मविश्‍वास बढ़ाते हैं। जिससे कि उनके साथ काम करना आसान हो जाता है।

वहीं निर्माता निर्देशक करन जौहर का कहना है कि आज अगर वह फिल्‍म इंडस्‍ट्री में हैं तो इसका श्रेय शाहरूख को जाता है। जिसके साथ मिलकर उन्‍होने कई हिट फिल्‍में दी हैं। शाहरूख के बॉलीवुड में कई करीबी दोस्‍त हैं। अर्जुन रामपाल, करन जौहर, फराह खान, रितिक रोशन और प्रीति जिंटा के साथ शाहरूख ने कई फिल्‍मों में काम किया है।

देखें शाहरूख को उनके दोस्‍तों के साथ मस्‍ती करते हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X