तस्वीरें- शाहरूख और फराह बनें दोस्ती की मिसाल
बैंगलोर। सुपर स्टार शाहरूख खान और फराह खान एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। बताया जाता है कि पहली बार यह दोनों 'कभी हां कभी ना' के फिल्म सेट पर मिले। इन दोनों ने साथ मिलकर 'ओम शांति ओम' और 'मैं हूं ना' जैसी हिट फिल्में दी हैं। अभी कुछ समय पहले ही इन दोनों के बीच झगड़े होने की खबरें भी आयी थी, इसकी वजह बतायी जाती है कि शाहरूख ने काफी समय से फराह की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की शूटिंग शुरू नहीं की। जबकि शाहरूख के कहने पर ही इस फिल्म की स्क्रिप्ट पहले कई बार बदली जा चुकी है, कुछ समय बाद ही इन दोनों का पैच अप हो गया।
शाहरूख ने अपनी आत्मकथा में एक चैप्टर फराह खान को समर्पित किया है। फराह ने भी शाहरूख के बारे में एक बार कहा था कि शाहरूख से झगड़ा होने के बाद वह भी कई रातों को सो नहीं पाई थी। अब उनके और शाहरूख के बीच सब कुछ ठीक हो चुका है और जब मैंने यह सुना की शाहरूख ने अपनी आत्मकथा में एक चैप्टर मुझे समर्पित किया है तो यह सुन कर मेरी आंखों में आंसू आ गये।
देखें फराह और शाहरूख की कुछ अनदेखी तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications