सैफ और अमृता की खूबसूरत तस्वीरें
बैंगलोर। रिश्तों की इंसान के जीवन में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है, लेकिन दुर्भाग्य से कई रिश्ते ज्यादा समय तक कायम नहीं रह पाते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में तो ऐसा माना जाता है कि यहां रिश्तों की उम्र काफी कम होती है। ऐसा ही एक रिश्ता है, छोटे नवाब सैफ अली खान और अमृता सिंह का। कभी बॉलीवुड की सबसे आकर्षक जोड़ी रही सैफ और अमृता एक दूसरे से तलाक ले चुके हैं। हाल ही में सैफ ने करीना कपूर से विवाह कर फिर से एक नये जीवन की शुरूआत की है।
पटौदी परिवार से जुड़े लोगों का कहना है कि सैफ और अमृता एक पार्टी में मिले, दोनों दोस्त बने और फिर एक दूसरे से विवाह कर लिया। हालांकि ऐसा कहा जाता है पटौदी परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। अमृता, सैफ से उम्र में 12 साल बड़ी थी लेकिन सैफ और अमृता ने गुपचुप विवाह कर लिया। दोनों ने दो बच्चों को जन्म भी दिया, जिनके नाम सारा और इब्राहिम हैं।
कुछ समय बाद सैफ और अमृता ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। हालांकि इसके पीछे क्या कारण थे उनकी जानकारी किसी को नहीं है। ऐसा माना जाता है कि सैफ की गर्लफ्रेंड रोजा के कारण ही इस रिश्ते का अंत हुआ। देखें सैफ और अमृता की खूबसूरत तस्वीरें-
( देखें- शाहरूख कैटरीना की अनदेखी तस्वीरें)


Click it and Unblock the Notifications