Ranveer Singh और Deepika Padukone की शादी अनदेखी तस्वीरें वायरल, एक एक झलक है सबसे अलग!

अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हाल ही में कॉफी विद करण के नए शो पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होने ढेरों बातें की और कई मजेदार खुलासे भी किए। ऐसे में सबसे ज्यादा चर्चा में उनकी शादी की अनदेखी तस्वीरें हैं जो कि सामने आकर तेजी से वायरल हो रही हैं।
कहा जा रहा है कि किसी भी फैन ने इन तस्वीरों को नहीं देखा है। इन तस्वीरों में कहीं दीपिका और रणवीर झमते दिख रहे हैं तो किसी में मंडप पर बैठे नजर आ रहे हैं। Voompla ने इन तस्वीरों को साझा किया है।
एक तस्वीर में आप देखेंगे कि दीपिका पादुकोण काफी इमोशन हो गई हैं और रणवीर सिंह उनको चुप कराते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की बेहद प्यारी तस्वीरों ने धमाका कर दिया हैं। इन तस्वीरों के साथ इस पेज ने लिखा है, ''इटली में दीपवीर की शादी की अनदेखी तस्वीरें!
हाँ, उनकी शादी का वीडियो KWK के नए सीजन पर दिखाया गया था!'' इसके बाद लोग उनको लेकर रिएक्शन दे रहे हैं और लगातार तरीफें कर रहे हैं। बता दें, रणवीर- दीपिका की शादी इटली के लेक कोमो में बने विला डेल बालबियानेलो में हुई है। यहां काफी सेक्यूरिटी रखी गई थी, ताकि एक भी तस्वीर लीक ना हो पाए।
यहां तक की मेहमानों को भी मोबाइल रखने की मनाही थी। ऐसे में सीधे रणवीर, दीपिका ने ही शादी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थीं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की मेहंदी सेरेमनी से तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही थी।
जबकि रणवीर काफी उत्साहित दिख रहे थे। बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन जोड़ियों में से एक रणवीर और दीपिका फिलहाल अपने अपने काम को लेकर काफी ज्यादा बिजी रहते हैं। आप देखिए ये तस्वीरें जो कि वायरल हो रही हैं..


Click it and Unblock the Notifications