अनदेखी तस्वीरें: ऐश्वर्या, अमिताभ और अभिषेक
मुंबई। अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या से एक गहरा जुड़ाव रखते हैं। ऐश्वर्या ने अमिताभ के साथ हम किसी से कम नहीं, सरकार, खाकी जैसी कई अच्छी फिल्में की हैं। ऐसा कहा जाता है कि जब अभिषेक ने अमिताभ को बताया कि वह ऐश्वर्या से शादी करना चाहते हैं तो इस बात से अमिताभ बेहद खुश थे। यही नहीं अमिताभ ही वह पहले शख्स थे जिसे अभिषेक ने पहले बताया था कि ऐश्वर्या ने उनका प्यार एक्सेप्ट कर लिया है।
अमिताभ अक्सर अभिषेक की तारीफ करते हैं। उनका कहना है कि 'मुझे और जया को उस पर गर्व है। किसी दूसरे माता-पिता की तरह हम भी उसका समर्थन करते हैं और हमेशा ही उसके साथ खड़े रहते हैं। उसने खुद ही अपना संघर्ष किया और अंतत: खुद को साबित भी किया।
अमिताभ ऐश्वर्या की भी तारीफ करते हैं और कहते हैं कि वह एक अच्छी अभिनेत्री हैं। वह अक्सर ऐश्वर्या की तारीफ करते सुने जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











