ऐश्वर्या राय बच्चन की अनदेखी हॉट तस्वीरें
बैंगलोर। इन दिनों मातृत्व सुख का आनंद ले रही बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन अब फिर से फिल्मों में वापसी की तैयारियों में लग गयी हैं। कहा जा रहा है कि वह 2013 में ही किसी फिल्म से वापसी करेंगी। मॉडलिंग से अपने करियर का प्रारम्भ करने वाली ऐश्वर्या का कहना है कि उन्होने कभी नहीं सोंचा था कि वह फिल्मों में काम करेंगी। उनका कहना है कि क्लास टीचर ने उन्हें मॉडलिंग करने के लिए प्रेरित किया था।
ऐश्वर्या के लिए पहले एड फिल्म की शूटिंग करने वाले प्रहलाद कक्कड़ का कहना है कि जब मैंने उसे पहली बार देखा तो वह कुर्ता और जींस पहने हुए थी, वह एक सामान्य लड़की की तरह दिख रही थी लेकिन उसका कैमरे के सामने आना ही एक जादू जगाने वाली बात थी। वो दिन और आज का दिन ऐश्वर्या ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
ऐश्वर्या ने अब तक कई फिल्मों में काम किया और आज उनकी गिनती बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों में होती है। देखें ऐश्वर्या राय बच्चन की शानदार तस्वीरें।
ऐश्वर्या-सलमान की कहानी तस्वीरों की जुबानी


Click it and Unblock the Notifications