Vicky Kaushal और Katrina Kaif की अनदेखी तस्वीर, भाभी के पैर छूते नजर आए सनी कौशल! VIRAL PIC
विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने शादी करके सभी को चौंका दिया था और उनका रिश्ता अचानक से लोगों के सामने आया था। शादी के बाद खुलासा हुआ था कि गुपचुप तरीके से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। गौरतलब है कि पिछले साल 9 दिसंबर को शादी की थी। उन्होंने राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में शादी की शपथ ली। उनकी शादी में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।
Recommended Video
लेकिन इस वक्त उन्होने एक पोस्ट किया है जो कि चर्चा में हैँ। इस तस्वीर में विका कौशल और कैटरीना कैफ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को 28 सितंबर को कैटरीना ने साझा किया था।

ये अनदेखी तस्वीर उनकी हल्दी समारोह की है। तस्वीर में विकी कौशल के भाई सनी कौशल कैटरीना कैफ को नमन करते नजर आ रहे हैं जबकि एक्ट्रेस खुशी से हंस रही हैं। उनके साथ उनके पति विकी कौशल भी हंसते नजर आ रहे हैं।
कैटरीना ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "जीते रहो, खुश रहो।" इसके बाद उनके फैंस इस तस्वीर को लगातार साझा कर रहे हैं कमेंट कर रहे हैँ। कुछ सितारों ने भी दोनों की तस्वीर पर रिएक्ट किया है।
कैटरीना कैफ उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो कि काफी पसंद की जाती हैं और विकी कौशल भी अपने अभिनय के चलते काफी चर्चा में रहते हैं। विकी कौशल और कैटरीना कैफ अपनी अपनी फिल्मों को लेकर बिजी हैं और आने वाले समय में धमाका होना तय है।


Click it and Unblock the Notifications