देखें तस्वीरें- पत्नी गौरी के अलावा किसने संभाला शाहरूख को
मुंबई। सफलता के शिखर तक पहुंचने वाले शाहरूख खान ने कड़ा संघर्ष और कड़ी मेहनत की है। उनकी जिंदगी पत्नी गौरी और बच्चों के इर्द गिर्द घूमती है। लेकिन एक और शख्स हैं जो कि शाहरूख के बेहद करीब हैं वो हैं उनकी बड़ी बहन शहनाज। शाहरूख का कहना है कि मैंनें कम उम्र में ही अपने माता पिता को खो दिया था। जिसके बाद से मेरी बहन ने ही मुझे भावनात्मक सहारा दिया। वह मेरी मां की तरह ही कठोर हैं लेकिन बहुत स्वीट और अच्छी हैं।
शाहरूख का कहना है कि शहनाज शुरू से काफी मुखर रही हैं लेकिन माता-पिता के गुजरने के बाद वह काफी गंभीर हो गयी हैं।
सितारों के अन्य रिश्तेदारों की तरह शाहनाज़ ज्यादा चर्चित नहीं रहती हैं। वह एक निजी जिंदगी बिताना पसंद करती हैं। ऐसी अफवाहें भी उड़ाई जाती हैं कि मां की मृत्यु के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थी। वह शाहरूख से छह वर्ष बड़ी हैं।


Click it and Unblock the Notifications