सलमान और करन जौहर की अनदेखी तस्‍वीरें

बैंगलोर। ऐसा कहा जाता है कि बॉलीवुड एक ऐसी जगह है जहां पर समय के साथ रिश्‍ते बदलते रहते हैं। कभी शाहरूख खान के बेहद खास दोस्‍त माने जाने वाले निर्माता निर्देशक करन जौहर इन दिनों सलमान के साथ अधिक देखे जा रहे हैं। यह भी बताया जाता है कि कई दशकों तक शाहरूख के करीबी दोस्‍त रहे करन ने इस दौरान सलमान से दूरी बनाकर रखी थी।

इन दिनों सलमान के कई शो और पार्टियों में करन जौहर देखें जाते है। करन, सलमान की फिल्‍म 'दबंग टू' की प्रीमियर पार्टी में भी आये थे। एक सूत्र के मुताबिक करन जौहर पार्टी खत्‍म होने के बाद भी वहां मौजूद थे। करन का इस तरह उपस्थित रहना, सलमान के लिए भी चौकाने वाला था। गौरतलब है कि सलमान खान और शाहरूख के बीच काफी समय से दूरियां रही हैं और यह अब भी खत्‍म नहीं हो पाई है।

अपनी एक फिल्‍म के प्रचार के सिलसिले में एक न्‍यूज चैनल में आये सलमान ने कहा भी था उनकी शाहरूख के साथ कोई दुश्‍मनी नहीं है लेकिन दोनों की सोंच नहीं मिलती है। शाहरूख ने भी सलमान के बारे में पूछे जाने पर कहा था कि मैं अपने काम से और अपने दोस्‍तों के साथ खुश हूं और सलमान अपने काम से खुश हैं।

देखें सलमान और करन की अनदेखी तस्‍वीरें-

Read in English

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X