मॉडलिंग से फिल्मों में जगह बनाने वाली दीपिका पादुकोण की अनदेखी तस्वीरें
मुंबई। आज के दौर की सफल अभिनेत्रियों में शामिल दीपिका पादुकोण ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत शाहरूख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' से की थी। लेकिन इसके बावजूद उनके लिए फिल्मों में जगह बनाये रखना आसान नहीं था।
दीपिका ने 2006 में प्रसिद्ध किंगफिशर कैलेंडर के लिए भी फोटोशूट करवाया। उन्हें आज की सबसे खूबसूरत और हॉट एक्ट्रेस में शुमार किया जाता है। वह प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण और उनकी पत्नी उज्जवला की बेटी हैं।
हाल ही में रणबीर कपूर के साथ आयी, उनकी फिल्म 'ये जवानी हैं दीवानी' ने बॉक्स आफिस पर एक सप्ताह से भी कम समय में सौ करोड़ का व्यापार किया। वहीं जल्द ही शाहरूख के साथ उनकी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' रिलीज होने वाली हैं।
बताया जाता है कि अपनी खूबसूरती और आकर्षक फिगर के कारण वह हर डिजाइनर की खास पसंद मानी जाती हैं। खुद को अभिनेत्री के रूप में स्थापित करने के बाद भी वह रैम्प पर वॉक करती रहती हैं।
देखें दीपिका पादुकोण की अनदेखी तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications