देखिए- आमिर खान ने किस किसके साथ किया रोमांस
बैंगलोर। मिस्टर परफेक्शनिस्ट के रूप में जाने जाने वाले फिल्म अभिनेता आमिर खान के बारे में यह कम ही लोग जानते हैं कि वह फिल्मों में आने से पहले स्टेट लेवल के टेनिस प्लेयर थे। आमिर ने 22 साल की उम्र में रीना से शादी की। उनके चाचा नासिर हुसैन फिल्म प्रोड्यूसर थे। आमिर ने एक बाल कलाकार के रूप में पहली फिल्म यादों की बारात (1973) की थी। इसके बाद उन्होने केतन मेहता की फिल्म होली (1984) में मुख्य कलाकार के रूप में काम किया।
आमिर को पहली सफलता कयामत से कयामत (1988) से मिली। आमिर के पिता ताहिर हुसैन एक निर्माता, निर्देशक और उनके चाचा नासिर हुसैन एक फिल्म निर्माता थे। तारे जमीन पर जैसी फिल्म का निर्माण कर चुके आमिर खान कभी भी फिल्म निर्माता नहीं बनना चाहते थे, उनका मानना है कि मैनें देखा है कि फिल्म फ्लॉप होने पर काफी नुकसान होता था जिसका असर घर पर पड़ता था, लेकिन लगान फिल्म के सब्जेक्ट ने उन्हें निर्माता बनने पर मजबूर कर दिया।
आमिर ही वह कलाकार हैं जिसने एक साल में एक फिल्म करने का चलन शुरू किया और आज कई कलाकार वैसा ही कर रहे हैं। उनकी बनायी कई फिल्में विश्वस्तर पर पहचान प्राप्त कर रही हैं। आमिर खान ने एक निर्माता के तौर पर छोटे पर्दे पर धारावाहिक 'सत्यमेव जयते' का प्रारम्भ किया। जिसमें सामाजिक समस्याओं को उठाया गया था।
देखें आमिर ने किस किस अभिनेत्री के साथ स्क्रीन शेयर की।


Click it and Unblock the Notifications