..................... पठान के सेट से लीक हुई शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की तस्वीर, फैंस ने कहा- 'तूफान आ रहा है' | Unseen photo of Shahrukh Khan and Deepika Padukone from sets of Pathaan gets leaked, viral on social media - Hindi Filmibeat

Pathaan के सेट से लीक हुई शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की UNSEEN तस्वीर, फैंस ने कहा- 'तूफान आ रहा है'

unseen-photo-of-shahrukh-khan-deepika-padukone-from-set-of-pathaan-gets-leaked-viral-on-social-media

साल 2023 शाहरुख खान फैंस के लिए काफी खास होने वाला है क्योंकि अगले साल किंग खान 4 साल के लंबे इंतजार के बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करेंगे। शाहरुख की एक नहीं, दो नहीं, बल्कि तीन फिल्में 2023 में रिलीज होने वाली हैं। लेकिन सबसे पहले आएगी यशराज बैनर तले बनी 'पठान'।

2023 जनवरी में शाहरुख की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पठान' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। खबरें हैं कि किंग खान के जन्मदिन पर यानि की 2 नवंबर को फिल्म का टीजर भी रिलीज किया जाएगा। लेकिन बता दें, इस बीच पठान के सेट से शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर लीक हो गई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

तस्वीर में शाहरुख हमेशा की तरह डैशिंग लग रहे हैं, जबकि दीपिका अपने ग्लैमरस लुक से सबका ध्यान खींच रही है। इस तस्वीर पर एक यूजर ने लिखा- "तूफान आ रहा है".. वहीं, दूसरे ने लिखा- "2023 में किंग खान का होगा धमाका"..

शाहरुख और दीपिका इससे पहले ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस और हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्मों में साथ दिख चुके हैं और फैंस को इनकी जोड़ी बेहद पसंद है।

वहीं, शाहरुख के जन्मदिन को लेकर भी फैंस का उत्साह चरम पर है। 2 नवंबर को किंग खान अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर शाहरुख के बंगले मन्नत के सामने हजारों फैंस जमा हुए थे, जहां आधी रात को सुपरस्टार ने अपनी झलक दी.. वो अपने बेटे अबराम के साथ बालकनी में नजर आए और फैंस को धन्यवाद दिया। उन्होंने फैंस के बीच सेल्फी भी ली और बाहें फैलाकर अपना सिग्नेचर मूव भी दिखाया।

गौरतलब है कि 2023 में शाहरुख खान की तीन फिल्में रिलीज हो रही हैं। 25 जनवरी को आएगी पठान, जिसमें वो दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगे। फिर 2 जून को आएगी जवान, जिसमें वो नयनतारा के साथ नजर आएंगे और क्रिसमस पर आएगी राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी, जिसमें शाहरुख के साथ तापसी पन्नू की जोड़ी बनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X