शाहरूख खान की अनदेखी तस्वीरें
बैंगलोर। सुपर स्टार अभिनेता शाहरूख खान ने अब तक अपने करियर में कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। उन्होने अपने करियर की शुरूआत सीरियल सर्कस और फौजी से की थी। उन्होने बॉलीवुड में 'दीवाना' फिल्म से इंट्री की थी और अपनी एक्टिंग से सभी को प्रभावित किया। शाहरूख एक ऐसे अभिनेता के रूप में जाने जाते हैं जिन्होने अपने करियर के प्रारम्भ में ही निगेटिव किरदार किये जिसे करने से उस समय के अभिनेता डरते थे। उन्होने 'डर' में जहां एक 'साइको लवर' का किरदार निभाया वहीं बाजीगर में एक विलेन की भूमिका निभाई।
इसके बाद आयी कुछ रोमांटिक फिल्में जैसे दिलवाले दुल्हनियां ले जायेंगे, दिल तो पागल है, कुछ कुछ होता है फिल्म की सफलता से शाहरूख किंग आफ रोमांस की छवि से पहचाने जाने लगे। तब से लेकर आज तक इस अभिनेता ने कई मशहूर अभिनेत्रियों के साथ काम किया और सुपर हिट फिल्में दी।
एंकरिंग करते हुए उन्होने अपनी स्टेज प्रेजेंस, एनर्जी लेवेल और सेंस आफ ह्यूमर से अपनी एक अलग पहचान बनाई।
देखें शाहरूख की अन्य अभिनेत्रियों के साथ अनदेखी तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications