अभिषेक के बचपन की अनदेखी तस्वीरें
बैंगलोर। फिल्मों में शुरूआत करने से पहले अभिषेक बच्चन अमेरिका में बिजनेस की पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन मुश्किलों का सामना कर रहे पिता अमिताभ बच्चन की मदद करने के लिए वह भारत वापस आ गये और फिल्मों में ही काम करने का निर्णय लिया। अभिषेक के फिल्मी करियर का प्रारम्भ 'रिफ्यूजी' फिल्म से हुआ। यह फिल्म कुछ खास सफल नहीं रही और न ही अभिषेक को इससे कोई लाभ हुआ।
सन 2004 में आयी उनकी फिल्म युवा से उन्हें बतौर कलाकार पहचान मिली जिसके बाद उन्होने सरकार(2005), कभी अलविदा न कहना (2006) और गुरू(2007) में बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें आलोचकों ने सराहा। अभिषेक ने सन 2009 में आयी फिल्म पा से प्रोडक्शन में भी कदम रखा। हालांकि यह फिल्म व्यावसायिक रूप से ज्यादा सफल नहीं रही लेकिन इसे वर्ष की सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
देखें अभिषेक के बचपन की कुछ अनदेखी तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications











