सिंगर शान पर गुवाहाटी में लाइव कंसर्ट के दौरान हमला, पत्थर फेंके, कुर्सियां तोड़ी, ये है कारण
हिंदी सिनमा के मशहूर सिंगर्स में से एक शान है जो कि अपनी मदहोश कर देने वाली आवाज के लिए काफी ज्यादा फेमस हैं। बता दें कि हाल ही में एक लाइव कंसर्ट के दौरान शान पर हमला हो गया और वो शो बीच में ही बंद करना पड़ा। गौरतलब है कि शान गुवाहाटी में थे और उन्होने बंगाली गाना गाना शुरु कर दिया..जिसके बाद उनको बोला गया कि ये बंगाल नहीं बल्कि असम है और भीड़ में खड़े एक युवक के द्वारा उनपर कागज के गोले और छोटे पत्थर फेकें गए।
थोड़ी देर तक तो शान रुके रहे और मामले को शांत करने की कोशिश भी की। जब उनको लगा कि विवाद बढ़ता ही जा रहा है तो वो शो छोड़कर वापस चले गए।

बता दें कि इसके बाद शान से मीडिया ने शो में हुए हमले के बारे में बातचीत की तो उन्होने कहा कि इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। बस वो ये कहेंगे कि एक कलाकार के साथ ऐसा व्यवहार करना बेहद ही गलत है।
बता दें कि इसके बाद शान अपने दूसरे शो पर नोएडा के लिए निकल गए। शान पर इस हमले के बाद आयोजनकर्ताओं ने माफी भी मांगी और ये विश्वास दिलाया है कि हमलावरों पर कार्रवाई जरूर की जाएगी। सोशल मीडिया पर शान के फैंस इस घटना को लेकर काफी ज्यादा दुखा है और इसको बिल्कुल गलत बताया है।


Click it and Unblock the Notifications











