अनलॉक 1 में बिना मास्क के रनिंग करने लगीं 'मल्लिका शेरावत', Video देख फैंस का जमकर हंगामा !
मुंबई में अनलॉक 1 के साथ कई स्टार्स अब सड़कों पर निकल रहे हैं। कुछ दिन पहले सैफ अली खान, करीना कपूर अपने बेटे तैमूर के साथ मरीन ड्राइव पर बिना मास्क के दिखाई दिए। जिस पर वे जमकर ट्रोल हुए। अब ऐसी ही मल्लिका शेरावत ने कर दी है। जी हां, मल्लिका शेरावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जहां वह मंगलवार की शाम को मुंबई के ब्रांदा में दोस्त के साथ रनिंग करती हुई दिखीं। हालांकि पहले उन्होंने अपना मास्क पहना हुआ था। लेकिन बाद में मल्लिका ने ये मास्क निकाल दिया। रनिंग के दौरान अपना मास्क हाथ में लेकर वह दौड़ लगा रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सभी लोग मल्लिका को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

एक यूजर ने लिखा है कि आपको तो कई लोग फॅालो करते हैं, अगर आप ऐसी हरकत करेंगी तो कैसे चलेगा? वहीं एक फैंस ने लिखा है कि इस तरह बिना मास्क के आप अपने फॅालोअर्स को क्या मैसेजे देंगी?
उनके इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। बता दें कि मल्लिका शेरावत से पहले भी कई स्टार्स लॅाकडाउन के खुलते ही अपने घर से बाहर निकले हैं, जिसे काफी तेजी से देखा जाता है।


Click it and Unblock the Notifications