AIB रोस्ट कंट्रोवर्सी पर शाहरूख का डिप्लोमैटिक जवाब!

एआईबी कंट्रोवर्सी को लेकर मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान जहां विवादित बयान देकर लोगों का निशाना बने। वहीं शाहरूख खान ने पूरे विवाद से सीख लेते हुए डिप्लोमैटिक पैंतरा अपनाया है। किंग खान एआईबी रोस्ट को लेकर मचे विवाद में किसी पक्ष से नहीं बोलना चाहते क्योंकि उनका मानना है कि कॉमेडी आसान काम है और इस पर लोगों से अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं मिलती हैं।

आपको बता दें, एआईबी में शाहरूख के फ्रैंड करण जौहर समेत रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर जैसे सेलेब्रिटी मौजूद थे। एक इंटरव्यू के दौरान एआईबी पर सवाल किए जाने पर शाहरूख ने कहा कि, वह कॉमेडी में यकीन रखते हैं लेकिन लोगों का मनोरंजन करते समय वह अपने शब्दों का भी ख्याल रखते हैं।

शाहरूख ने कहा, मैं खुद भी कॉमेडी में विश्वास रखता हूं और खुलकर मजाक करता हूं। आज मेरा यह गुण कम जरूर हो गया है, क्योंकि मैंने इस पर काबू पाना सीख लिया है। उन्होंने कहा कि, कॉमेडी पर हमेशा से तीखी प्रतिक्रियाएं होती हैं, या तो आप उन पर हंसते हैं या फिर उन्हें नापसंद करते हैं।

पढ़ें- AIB को लेकर सितारों में Cold War

उन्होंने कहा, ‘जब आप एक लोकप्रिय एक्टर बन जाते हैं तो लोग आपको सुनते हैं.. इसलिए आपको इस पर ध्यान देने की जरूरत होती है और यहां मैं सिर्फ अपनी बात कर रहा हूं। इससे कई मुद्दे और सवाल खड़े होंगे और मैं किसी का पक्ष नहीं ले सकता।' हालांकि शाहरूख ने कहा, चुनने की आजादी हमेशा लोगों के पास रही है। यदि मुझे कुछ नापसंद है तो मैं उसे नहीं देखता। कोई भी आपको जबरदस्ती नहीं दिखा सकता। शाहरूख ने कहा, 'मैंने भी ऐसी कई फिल्म देखी हैं जो मुझे पसंद नहीं थी, लेकिन इसके लिए मैं उस व्यक्ति पर आरोप नहीं लगा सकता जिसने इसे बनाया।'

बहरहाल, शाहरूख ने तो बड़ी सफाई के साथ इस पूरे विवाद से पल्ला झाड़ लिया। लेकिन आपको याद दिला दे, ऑनलाइन शो एआईबी रोस्ट को अपने अभद्र भाषा और जोक्स की वजह से लोगों का विरोध सहना पड़ा था। बाद में इसे यूट्यूब से हटाना पड़ा था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X