5 Unknown Facts डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी का क्लाइमेक्स हुआ था लीक!
दिबाकर बैनर्जी द्वारा निर्देशित डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी फिल्म को दर्शकों की तरफ से बेहतरीन रिस्पॉंस मिल रहा है। सुशांत सिंह को बतौर ब्योमकेश बख्शी भी लोगों ने काफी पसंद किया है।
डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें हैं जो कि आप नहीं जानते। तो आइये आपको भी बताते हैं ये खास बातें जो डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी को कर देंगी और भी इंटरेस्टिंग।
खुद को महेंद्र सिंह धोनी जैसा मानते हैं सुशांत सिंह राजपूत
1- सुशांत सिंह राजपूत कम बोलते हैं और साथ ही वो चीजों के पीछे लॉजिक ढूंढने का प्रयास करते हैं। जब दिबाकर को ये खूबियां दिखीं तो उन्होंने सुशांत को तुरंत ही इस फिल्म के लिए साइन कर लिया।
2- दिबाकर बैनर्जी व सुशांत सिंह जब कोलकाता में शूट कर रहे थे तो उन्हें इस बात का डर था कि कहीं कोलकाता के लोग सुशांत को बतौर ब्योमकेश बख्शी रिजेक्ट ना कर दें। लेकिन फिल्म पूरी होने के बाद कोलकाता के लोगों की तारीफ पाकर दिबाकर व सुशांत काफी खुश हुए।
3- डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी का अंत पहले वही था जो कि किताब में लिखा गया है। लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान ये अंत बदल दिया गया ताकि दर्शक अगर पहले से ही अंत को दिमाग में रखकर आएं तो फिल्म का अंत देखकर थोड़ा हैरान रह जाएं।
4- फिल्म की रिलीज से पहले डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी का सस्पेंस लीक कर दिया गया था। एक वीडियो लीक हुआ था, लेकिन बाद में मौका रहते दिबाकर बैनर्जी ने उन सीन्स को ही फिल्म से डिलीट कर दिया। ताकि दर्शकों का मजा ना किरकिरा हो जाए।
5- दिबाकर बैनर्जी ने सुशांत सिंह राजपूत को किसी भी तरह की डिटेक्टिव नॉवेल पढ़ने या ब्योमकेश बक्शी की सीरज देखने से मना कर दिया था। वो चाहते थे कि सुशांत सबकुछ अपनी तरह और डिफरेंट तरह से करें। ताकि दर्शकों को किसी तरह की नकल ना महसूस हो।


Click it and Unblock the Notifications












