किसके साथ जन्मदिन मनायेंगी कैटरीना कैफ
मुंबई। मॉडलिंग से अपने फिल्मी करिअर की शुरूआत करने वाली कैटरीना कैफ आज बॉलीवुड की सबसे सफलतम अभिनेत्रियों में से एक हैं। कैटरीना की सफलता ने साबित कर दिया है कि सफल होने के लिए देश और भाषा की सीमाएं मायने नहीं रखती हैं।
कैटरीना कैफ एक इंडियन पिता और ब्रिटिश मां की बेटी है। फिल्म 'बूम' से 2003 में अपने करिअर की शुरूआत करने वाली कैटरीना को पहचान पाने के लिए ज्यादा समय तक इंतजार नहीं करना पड़ा। उन्होने सरकार, नमस्ते लंदन, मैने प्यार क्यों किया, वेलकम, अजब प्रेम की गजब कहानी के अलावा कई फिल्मों में काम किया। उनकी आने वाली फिल्म 'धूम 3' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
देखें- कैटरीना की हॉट तस्वीरें
आज उनके 29वें जन्मदिन के मौके पर यह कयास लगाये जा रहे हैं कि वह किसके साथ अपना जन्मदिन मनायेंगी? अब यह तो बाद में ही पता चलेगा, लेकिन पिछले दिनों उन्हें लंदन के एक रेस्त्रा में रणबीर कपूर और उनके माता पिता के साथ डिनर लेते देखा गया था। जिसके बाद उनका नाम रणबीर से जोड़ा जाने लगा।
जानें कैटरीना के बारे में कुछ बातें-


Click it and Unblock the Notifications