जानिये बर्थडे ब्वाय आमिर खान के बारे में
बैंगलोर। फिल्मों के प्रति अपने जुनून को लेकर जाने जाने वाले अभिनेता आमिर खान आज 48 वर्ष के हो गये हैं। अब तक अपने करियर में कई हिट फिल्में दे चुके आमिर फिल्म की सफलता के लिए उसके हर पहलू पर नजर रखते हैं। एक्टिंग से लेकर मार्केटिंग तक वह हर गतिविधि से जुड़े रहते हैं। एक साल में एक ही फिल्म का फार्मूला ईजाद करने वाले आमिर निर्माता नासिर हुसैन और उनकी पत्नी जीनत हुसैन के बेटे हैं।
विश्व सिनेमा में बड़ी प्रतिष्ठा रखने वाले ऑस्कर अवॉर्ड में उनके निर्माण में बनी फिल्म 'लगान' का चुनाव हुआ। इसके अलावा चाइल्ड केयर और एजूकेशन पर बनी उनकी फिल्म 'तारे जमीन पर' ने उन्हें एक संवेदनशील अभिनेता के तौर पर स्थापित कर दिया। उन्होने एक्टिंग, डायरेक्शन, प्रोडक्शन और मार्केटिंग हर जगह खुद को साबित किया।
मैडम तुसाद म्यूजियम में मोम का पुतला लगाये जाने के आग्रह को उन्होने यह कहकर ठुकरा दिया कि मेरा काम फिल्में बनाना अत: मेरी जिम्मेदारी मेरे दर्शकों के प्रति है और मैं वही करना चाहता हूं।
पढ़ें आमिर के बारे में कुछ बातें-


Click it and Unblock the Notifications