केंद्रीय राज्य मंत्री ने की सुशांत के पिता से मुलाकात, कहा- हत्या हुई है, रिया चक्रवर्ती पर शक !
सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई मुंबई में अपनी जांच कर रही है। इस बीच आरपीआई अध्यक्ष तथा केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने शुक्रवार को सुशांत के पिता केके सिंह से मुलाकात की। वह हरियाणा के फरिदाबाद पहुंचे। जहां पर सुशांत के पिता अपनी बड़ी बेटी रानी के साथ रह रहे हैं।
इस पूरी बातचीत के दौरान मंत्री आठवले ने सुशांत के पिता से केस के सिलसिले में बात की। एएनआई से बातचीत में आठवले ने मुलाकात के संबंध में बताया कि मेरा मानना है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या थी। उसके परिवार ने न्याय की मांग की है। परिवार सीबीआई की जांच से संतुष्ट है।

परिवार से आधे घंटे की मुलाकात में आठवले ने रिया चक्रवर्ती पर भी शक जताया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा है कि मैंने पहले ही आशंका जताई थी। सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हो सकती है। अब इस मामले में सीबीआई की भी जांच हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications