Tunisha Sharma की मां मिलने पहुंचे ये केंद्रीय मंत्री, बोले- 'शीजान को फांसी की सजा होगी'

अभिनेत्री तुनिषा शर्मा के निधन ने सबको हिला दिया था और सेट पर उन्होने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद कई तरह की बातें लोग कर रहे हैं और उनका कहना है कि तुनिषा शर्मा केस को लेकर जांच होनी चाहिए। इसके बाद कई राजनीतिक पार्टियां भी सामने आई हैं और कई तरह की बातें कर रही हैं। इस वक्त एक तस्वीर सामने आई है जिसमें तुनिषा शर्मा की मां केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के साथ नजर आ रहीं हैं।
जी हां, रामदास अठावले तुनिषा शर्मा की मां से मिलने पहुंचे थे। पता चला है कि मंत्री जी ने मृतक अभिनेत्री की मां को ढांढस बंधाया है और उसको इंसाफ दिलाने की बात कही है। जी हां, खबरों की मानें तो तुनिषा की मां से मिलने के बाद रामदास अठावले ने कहा,
''हम तुनिषा की मां से मिले, उनकी मांग है कि आरोपी शीजान को कड़ी सजा मिले, मैंने आश्वासन दिया कि यह किया जाएगा। मैं उपमुख्यमंत्री से मिलूंगा। उसने तुनिशा के साथ विश्वासघात किया और ऐसे में उसे कड़ी सजा दी जानी चाहिए, कोशिश रहेगी की उसको सजा-ए-मौत मिले।'' एएनआई ने कुछ तस्वीरें पोस्ट कर लिखा,
''टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा मौत मामला, दिवंगत अदाकारा तुनिषा शर्मा के परिवार वालों से केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मुलाकात की।'' इसके बाद ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं और लोग इसपर रिएक्शन दे रहे हैं।
बता दें कि तुनिषा शर्मा काफी समय से अभिनेता शीजान खान को डेट कर रहीं थीं और ऐसा आरोप है कि शीजान ने उसको धोखा दिया था। पता चला था कि निधन के 15 दिन पहले ही दोनों का ब्रेकअप हुआ था। फिलहाल शीजान पुलिस की गिरफ्त में है और उनसे पूछताछ चल रही है।


Click it and Unblock the Notifications