सलमान खान और सलीम खान मिलने पहुंचे यूनियन मिनिस्टर नितिन गडकरी, जानिए मुलाकात का कारण
Recommended Video

यूनियन मिनिस्टर नितिन गडकरी सलमान खान से मिलने उनके घर पहुंचे। बता दें कि नितिन गडकरी ने सलमान खान के आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचकर सलमान खान और उनके पिता सलीम खान से बातचीत की है। बता दें कि नितिन गडकरी अपने कैंपेन संपर्क फॉर समर्थन के लिए सलमान खान से मिलने पहुंच थे।
इस मौके पर नितिन गडकरी ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि वो संपर्क फॉर समर्थन के लिए सलमान से मिलने पहुंचे और मोदी जी के चार सालों के काम के बारे में बताने के लिए सलमान खान और सलीम खान से मुलाकात की। ये पहला मौका नहीं है जब सलमान खान किसी बीजेपी नेता के साथ मिले है।

इसके पहले भी उनका कई नेताओँ के साथ संबंध सुर्खियों में छाया रहा था। इस समय नितिन गडकरी इस कैंपेन के चलते कई लोगों से मुलाकात कर रहे है और इसके बारे में उनको जानकारी दे रहे है।
इस कैंपेन का मकसद लोगों तक वो बात पहुंचाना है कि मोदी सरकार ने 4 साल में क्या क्या जनता के लिए किए है। नितिन गडकरी ने कई तस्वीरें सलमान खान और सलीम खान के साथ साझा की है।
बता दें कि सलमान खान इन दिनो काफी ज्यादा बिजी चल रहे है और रेस 3 को लेकर चर्चा में है। बता दें कि रेस 3 की बात करे तो फिल्म पूरी तरह से एक्शन पर ही निर्भर है और ना सिर्फ रेस 3 बल्कि सलमान खान इस समय एक्शन वाली फिल्में ही कर रहे है..
क्योंकि वो जानते है कि उनके फैंस उनसे आखिर क्या चाहते है। बात करें स्टारकास्ट की तो इसमें अनिल कपूर और बॉबी देओल भी नजर आने वाले है।
इसके अलावा फीमेल स्टारकास्ट में जैकलीन फर्नांडीज और डेजी शाह भी फिल्म धमाल करती हुई नजर आने वाली है। फिल्म रेस 3 15 जून को ईद के मौके पर रिलीज की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications
