केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने होम्बले फिल्म्स Kantara की टीम से की मुलाकात, दी शुभकामनाएं- Photos

अपनी पैन इंडिया रिलीज के साथ, होम्बले फिल्म 'कंतारा' हर तरफ से तारीफ बटोर रही है। फ़िल्म ने कन्नड़ वर्जन में रिलीज़ होने के पहले दिन से ही अपना जादू फैलाना शुरू कर दिया था, जो अपने हिंदी संस्करण के रिलीज़ होने के बाद अगले स्तर तक चली गई है।
धनुष, अनिल कुंबले, प्रशांत नील और कई अन्य हस्तियों ने फिल्म के लिए अपने प्यार का इजहार करने के बाद, अब भारत के युवा मामले और खेल मंत्री, अनुराग ठाकुर ने भी टीम के साथ खास बैठक की है। मीटिंग के दौरान उन्होंने फिल्म के प्रति अपने प्यार और समर्थन का इजहार किया।
अनुराग ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया पर 'कंतारा' की टीम के साथ उनकी मुलाकात की एक तस्वीर साझा की। टीम ने माननीय मंत्री को एक बुके प्रदान किया, जबकि उन्होंने भारत को दुनिया का एक फिल्म केंद्र बनाने के बारे में चर्चा की।
ऐसे में उन्होंने कैप्शन में लिखा है - "मैं @hombalefilms टीम से मिला और उनकी फिल्म #Kantara के लिए उनकी सफलता की कामना की। भारत को दुनिया का फिल्म केंद्र बनाने के लिए उनके विचारों को भी सुना।"
कांतारा एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जो ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित और अभिनीत है। ये फिल्म कांबला और बूटा कोला की पारंपरिक संस्कृति की खोज करती है। फैंस और क्रिटिक्स ने इसे उनके करियर की बेस्ट फिल्म बताया है। कांतारा के कलाकारों में किशोर, अच्युत कुमार, प्रकाश थुमिनाद, प्रमोद शेट्टी और नवीन डी पाडिल शामिल हैं। विजय किरागंदूर इसे यश की KGF फ्रैंचाइज़ी के बैनर होम्बले फिल्म्स के तहत निर्मित करते हैं। कांटारा 20 अक्टूबर को मलयालम में रिलीज होने के लिए तैयार है। मलयालम-डब संस्करण पृथ्वीराज द्वारा वितरित किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications