केंद्रीय मंत्री और एक्ट्रेस स्मृति ईरानी की बेटी पर गैरकानूनी काम करने का आरोप ! जानिए डिटेल

By Filmibeat Desk

केंद्रीय मंत्री और एक्ट्रेस स्मृति ईरानी की बेटी जोईश ईरानी का नाम विवाद में आ गया है। जोईश ईरानी गोवा में एक कैफे चलाती हैं। आबकारी आयुक्त ने अवैध रूप से लाइसेंस रखने के लिए कानूनी नोटिस दिया गया है। इस नोटिस में लिखा गया है कि लाइसेंस का बार जिसके नाम पर है उनकी मौत मई 2021 में हुई है। निधन होने के बाद भी उसी के नाम पर पिछले महीने लाइसेंस को रिन्यू कराया गया है।

स्मृति ईरानी की बेटी पर यह भी आरोप लगा है कि उन्होंने लाइसेंस पाने के लिए गलत दस्तावेज पेश किए हैं। इस कैफे के लाइसेंस को 22 जून 2022 को एंथनी डीगामा के नाम से रिन्यू किया गया था। जबकि मई 2021 में ही उनकी मौत हो चुकी है। इस पूरे मामले की अगली सुनवाई 29 जुलाई को होगी। इस मामले को उजागर शिकायतकर्ता वकील रोड्रिग्स ने आरटीआई आवेदन के जरिए प्राप्त किए थे।

Smriti irani,

मीडिया रिपोर्ट अनुसार उनका कहना है कि इस बड़ी धोखाधड़ी की गहरी जांच की जानी चाहिए। वहीं इस पूरे मामले के बीच एक दिन पहले स्मृति ईरानी अपने बेटे जोहर ईरानी के ग्रेजुएशन पूरे होने पर एक वीडियो शेयर किया है। जो कि जोहर ईरानी के दीक्षांत समारोह का है। स्मृति ईरानी ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा है कि जोहर ईरानी आपका ग्रेजुएशन नई संभावनाओं के आने का संकेत देता है।

अपने सपनों का पीछा करो। अपनी जिम्मेदारियों को निभाओ। उनसे प्यार करो। मुझे तुम पर गर्व है। मैं फूली नहीं समा रही हूं। बेहद खुश हूं मैं। तुम्हें ढेर सारा प्यार। भगवान तुम पर आशीर्वाद बनाए रखे। फैंस के साथ बॅालीवुड के कई कलाकारों ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देकर बधाई दी है। आपको बता दें कि स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और आए दिन अपनी कोई ना कोई तस्वीर और वीडियो परिवार से जुड़ा शेयर करती रहती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X