सोनाक्षी सिन्हा की शादी में घुस आए थे बिन बुलाए मेहमान, आए थे ऐसे सज के जैसे...

Uninvited guests had entered Sonakshi Sinha's reception: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) ने 23 जून को रजिस्टर मैरिज की थी। दोनों की शादी तो बेहद ही सादगी से की गई थी, लेकिन दोनों का रिसेप्शन काफी आलीशान था। दोनों के रिसेप्शन में बॉलीवुड के तमाम सितारे आए थे। रेखा, ऋचा चड्ढा, हनी सिंह, अंशुला कपूर, चंकी पांडे, अनिल कपूर समेत कई नामी सितारों को रिसेप्शन में रंग जमाते देखा गया था। सितारों ने पार्टी में जमकर रौनक जमाई थी। बताया गया था कि दोनों के रिसेप्शन में 1000 मेहमानों का न्योता दिया गया है, लेकिन हाल ही में एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गए हैं।
रिसेप्शन में घुस आए थे बिन बुलाए मेहमान
दरअसल सोनाक्षी सिन्हा की शादी में कुछ बिन बुलाए मेहमान घुस आए थे। जिसकी जानकारी ट्रांस मॉडल और कलाकार सुशांत दिवगिकर ने दी है। सुशांत दिवगिकर ने हाल ही में पोस्ट करते हुए कहा 'मैंने देखा कि कई लोग सेलिब्रिटी की शादी में घुसने की कोशिश कर रहे थे। मुझे यकीन ही नहीं हुआ क्योंकि वह लोग पूरी तरह से तैयार होकर आए थे। वह ऐसा दिखावा कर रहे थे जैसे कि उन्हें इस रिसेप्शन के लिए आमंत्रित किया गया है वह मौका देखकर चुपके से घुस जाएंगे! किस खुशी के लिए? आप अंदर जा सकते हैं और कुछ रील्स बना सकते हैं ? मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा है कि कुछ लोग इतने झूठे कैसे हो सकते हैं।'
सोनाक्षी ने किया रिस्पांस
सुशांत दिवगिकर के इस पोस्ट पर हाल ही में सेनाक्षी सिन्हा ने भी रिएक्ट किया है। सोनाक्षी सिन्हा ने हंसने वाला इमोजी बनाया है। बता दें कि सुशांत दिवगिकर का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि सुशांत दिवगिकर सोनाक्षी सिन्हा के रिसेप्शन में शामिल हुए थे। उन्होंने सोनाक्षी और जहीर के साथ जमकर तस्वीरें भी क्लिक की थीं। बता दें कि सुशांत दिवगिकर और सोनाक्षी सिन्हा का बॉन्ड काफी अच्छा है। दोनों अक्सर पार्टीज़ में मिलते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications