फिल्म निर्माता मोरानी ब्रदर्स के बंगले के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, गैंगस्टर रवि पुजारी पर शक
मुंबई। काफी लंबे समय से सुर्खियों से दूर रहने वाला गैंगस्टर रवि पुजारी अचानक चर्चा में आ गया है। रवि पुजारी के अचानक खबरों में आने के बाद बॉलीवुड में खलबली मच गई है। दरअसल हुआ ये है कि शनिवार की रात जाने माने फिल्म प्रोड्यूसर अली मोरानी और करीम मोरानी के जूहू स्थित घर के बाद फायरिंग हुई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु की तो गैंगस्टर रवि पुजारी पर शक की सूई जा पहुंची है।

करीम और उनके भाई अली मोरानी को 'राजा हिंदुस्तानी', 'दामिनी', 'दुश्मनी' और 'हमको तुमसे प्यार है' जैसी फिल्मों के निर्माता के तौर पर जाना जाता है। मुंबई पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, जुहू थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है। करीम मोरानी शाहरूख की फिल्म रा वन के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी रहे है। बताते चलें कि बॉलीवुड एक्टर्स को अंडरवर्ल्ड द्वारा धमकी दिए जाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले बोनी कपूर, फरहान अख्तर, अक्षय कुमार, सोनू निगम, प्रिटी जिंटा और सलमान खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियों को अंडरवर्ल्ड से धमकी भरे फोन कॉल्स आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











