Video: 'उंगली' के ट्रेलर में इमरान ने दिखायी 'मिडिल फिंगर', जानिए क्यों?

इमरान हाशमी की फिल्म चलें ना चलें..उनकी फिल्म से जुड़ी बातों को जानने के लिए लोग बेकरार जरूर रहते हैं। इसलिए ही जैसे ही उनकी आने वाली फिल्म 'उंगली' का ट्रेलर सोमवार को लांच किया गया, यूट्यूब पर उसे देखने के लिए बाढ़ आ गई। आपको यकीन नहीं होगा कि उसे मात्र दो घंटे के अंदर 1,328 लोगों ने देख लिया था। वैसे इसकी एक खास वजह बतायी जा रही है।

फिल्म के ट्रेलर में इमरान अपनी मिडल फिंगर दिखा रहे हैं। आम तौर पर 'मिडिल फिंगर' को दिखाना अश्लीलता मानी जाती है लेकिन ट्रेलर में इमरान का यह इशारा भ्रष्टाचार के खिलाफ है और शायद सीरयल किसर की इस हरकत को देखने के लिए लोग ट्रेलर पर बार-बार क्लिक कर रहे हैं।

पहली बार फिल्म 'उंगली' में इमरान-करण साथ काम कर रहे हैं

फिल्म 'उंगली' का निर्देशन रेंसिल डी सिल्‍वा ने तो निर्माण करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन ने किया है। फिल्म में इमरान हाशमी, कंगना रनाउत, रणदीप हड्डा, नील भूपालम, अंगद बेदी और संजय दत्‍त ने लीड रोल प्ले किया है। यह उन चंद फिल्मों में से एक है जिसकी शूटिंग संजय दत्त ने जेल जाने से पहले डबल शिफ्ट में काम करके पूरी की थी।

pics: फिल्म 'उंगली'

फिल्म भ्रष्टाचार के खिलाफ की कहानी कहती है। फिल्म में पांच दोस्त हैं जो कि देश के सिस्टम में फैले करप्शन को दूर करने का बीड़ा उठाते हैं। फिल्म में कड़वे सच को कॉमेडी की मीठी चाशनी के साथ परोसने की कोशिश की गई है।

कई संवाद दिलों पर दस्तक देते हैं

फिल्म के ट्रेलर में कई संवाद ऐसे हैं जो कि लोगों के दिलों पर दस्तक देते हैं..मसलन फिल्म के एक सीन में इमरान हाशमी लोगों से कहते दिखते हैं कि तू अचार के साथ नोट खा.. सच में काफी मजा आयेगा। फिल्म का ट्रेलर ढाई मिनट का है जिसे देखने में लोगों को मजा आ रहा है। ट्रेलर का सबसे महत्वपूर्ण संवाद है.. 'जितना दम आपके एक हाथ में है उतना दम हमारी एक उंगली में है.'। जिसके साथ ही ट्रेलर का अंत होता है। फिल्म 24 नवंबर को रिलीज हो रही है।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/Nl1UPQbIQ4s?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X