कौन है अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद की नई माशूका मेहविश हयात उर्फ़ 'गैंगस्टर गुड़िया'? पाकिस्तान PM की भी करीबी
भारत का मोस्ट वांटेड भगौड़ा व अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपनी नई माशूका को लेकर छाया हुआ है। एक प्रमुख वेबसाइट ने संकेत दिए कि पाकिस्तानी अभिनेत्री मेहविश हयात के साथ दाउद का अफेयर चल रहा है। कहा जा रहा है कि दाउद का ही डर था जिसके चलते उन्हें पाकिस्तान इंडस्ट्री में काम मिलता है। आज तमाम देशों में मेहविश हयात को गैंगस्टर गुड़िया के नाम से जाना जाता है।
दुनियाभर की मीडिया पर जब ये खबर फैल गई तो मेहविश हयात ने ट्विटर पर दाउद संग कथित रिश्ते को लेकर सफाई भी दी। हालांकि ये भी अभी कंफर्म नहीं है। क्योंकि ऐसा कहा जा रहा है कि मेहविश द्वारा सफाई दिए जाने के बाद उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया था। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने इस ट्वीट में कहा था कि ये सब उनके खिलाफ एक साजिश का नतीजा है। उनका दाऊद से कोई संबंध नहीं है। लोगों ने जानबूझ कर ऐसी अफवाहें फैलाई हैं जो मुझसे जलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











