..................... मेन्स बिकिनी पहन चचा ने समुंदर में दिखाई कातिल अदाएं Damandeep Singh Chaudhary- Uncle wearing men's bikini showed the killer dance moves in the sea, Aaiye Aa Jaiye Song video - Hindi Filmibeat

मेन्स बिकिनी पहन चचा ने समुंदर में दिखाई कातिल अदाएं, लोग बोले- 'नोरा फतेही का धंधा बंद करवाएगा'

bollywood, viral, video

ये सोशल मीडिया और इंटरनेट का दौर है और इस वक्त रील्स और शॉर्ट वीडियो सामने आते ही वायरल हो जाते हैं। इस वक्त एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो कि किसी को भी हंसने पर मजबूर कर देगा।

दरअसल इस वीडियो में एक अंकल समुंदर की लहरों के बीच बेहद खतरनाक डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी अदाएं देखकर लोग हंस हंसकर लोट-पोट हो रहे हैं और कहा जा रहा है कि वो ऐसे ही डांस करते हैं।

मेन्स बिकिनी पहने चचा ने ऐसा धमाका किया है कि लोग उनकी बात किए बिना रह नहीं पा रहे हैं। इस वीडियो को जिसने भी पहली बार देखा उसको कई बार देखने पर मजबूर कर चुके ये चचा वायरल हो चुके हैं।

दमन डायरीज नाम के पेज पर वीडियो पोस्ट किया गया है और इसमें लिखा है, ''यह याद रखें, कि एक सुखी जीवन बनाने के लिए बहुत कम की आवश्यकता होती है।" - मार्कस ऑरेलियस।'' इसके बाद लोगों के कई शानदार कमेंट्स सामने आ रहे हैं।

एक ने लिखा है, ''अंकल जी का शानदार डांस...आप अच्छा कर रहे है...अगर कोई खुश है अपने आप में तो उसे खुश रहने दो..'' इसके अलावा एक ने लिखा, ''हे समुद्र देवता एक लहर भेज के इसे ले जाये।'' एक का कहना था, परी के पापा मिल गए।

एक ने लिखा, ''अमेज़न से दीपक कलाल।'' एक का कहना था, ''भगवान को बुला रहा है, आइए और आकर ऊपर ले जाइए।'' इस तरह के ढेरों मजेदार कमेंट्स वायरल हो रहे हैं और लोगों का कहना है कि वो अपनी मस्ती में हैं और उनको किसी से कुछ मतलब नहीं है।

इन अंकल का नाम दमनदीप सिंह चौधरी है और उनके वीडियो सामने आते ही धड़ल्ले से वायरल हो जाते हैं। इसके पहले भी कई लोग सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।

Read more about: bollywood viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X