..................... चाचा को अपनी मैक्सी पहनाकर चाची ने करवाया मुजरा? Uncle danced wearing aunty's maxi, funny video went viral like fire - Hindi Filmibeat

चाचा को अपनी मैक्सी पहनाकर चाची ने करवाया मुजरा? वीडियो देखते ही हंसी नहीं रोक पा रहे हैं लोग..

viral video

Man Dancing In Maxi- रील्स और वायरल वीडियोज के इस दौर में कई तरह के धमाकेदार वीडियो सामने आते हैं और आग की तरह वायरल हो जाते हैं। कई बार तो आपकी आंखो को यकीन नहीं होता है कि क्या ऐसा हो सकता है।

ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त एक अधेड़ कपल का वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पति पत्नी को डांस करते हुए देखा जा सकता है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर पत्नी ने पति पैंट शर्ट नहीं बल्कि मैक्सी पहना रखी है।

जी हां, पतिदेव मैक्सी पहनकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में आप देखेंगे कि आदमी मैक्सी पहनकर खड़ा और महिला जिसके हाथ में मेंहदी लगी हुई है वो अपना हाथ आगे करके डांस कर रही है। धीरे धीरे करके वो अपनी हथेलियों को हटाते हुए चेहरा दिखाती है और दोनों लोग मटकना शुरु कर देते हैं।

जैसे ही कैमरा थोड़ा पीछे जाता है ये महानुभाव अपनी कमर मटकाते हुए नजर आते हैं। वीडियो के वायरल होते ही वो सोशल मीडिया पर बवाल कर रहा है और लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''पता नहीं यार ऐसे पति कहां मिलते हैं जो बीवी की इस हद तक सुन लेते हैं।

हमारे वाले तो ढंग से मेरी बात भी नहीं सुनते।'' एक ने लिखा, ''किस किस की हंसी नहीं रुक रही है।'' एक का कहना है, ''बहन तुझे शर्म आए ना आए पर हमें जरूर शर्म आने लग गई है इंस्टाग्राम चलाने वालों को।'' एक का कहना था, ''हाहाहा कहा से आते हैं ऐसे लोग।''

एक ने लिखा, ''चाचा को‌ दूसरे टाइप का वशीकरण मंत्र प्रयोग हो गया चाची।'' इस तरह से लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि ये लोग कौन हैं इसको लेकर किसी तरह का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है...

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X