राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार: उमाश्री सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री

By Staff

Umashree
इस बार के रास्‍ट्रीय पुरस्‍कारों में दक्षिण की फिल्मों ने ज्‍यादा पुरस्‍कार हासिल किए है। फिल्‍म 'गुलाबी टाकीज' के लिए कन्‍नड़ अभिनेत्री उमाश्री को सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है।

उमाश्री इसका श्रेय निर्देशक गिरीश कसरावल्ली को देती हैं। वह कहती हैं कि फिल्म में काम करते वक्त उन्होंने अपनी सीखी हुई सभी बातों को भुला निर्देशक के मुताबिक काम किया था।

उमा श्री ने कहा, "फिल्म 'गुलाबी टाकीज' के लिए मिले राष्ट्रीय और प्रादेशिक पुरस्कार यकीनन मेरे करियर की बहुत बड़ी उपलब्धि हैं और इसके लिए मैं केवल गिरीश कसरावल्ली को धन्यवाद देती हूं।"

यह फिल्म कन्नड़ लेखिका वैदेही की किताब 'गुलाबी टाकीज और अन्य कहानियां' का पर्दे पर प्रस्तुतिकरण है। फिल्म में मुसलमान होने की वजह से तिरस्कृत एक दाई की कहानी है। दाई का नाम गुलाबी है और उमाश्री ने उसकी भूमिका की है। उमाश्री कहती हैं कि उन्होंने पुरस्कार के लिए यह फिल्म नहीं की थी, वह कसरावल्ली के साथ सिर्फ काम करना चाहती थीं।

कर्नाटक सरकार द्वारा इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार पा चुकी उमाश्री कहती हैं कि "यदि मैं इस सम्मान की घोषणा से उत्तेजित होती हूं तो इसका मतलब होगा कि मैं अब तक मिले सम्मानों को कम करके आंक रही हूं। यद्यपि मैंने अपने करियर में कई पुरस्कार हासिल किए हैं, लेकिन यह पुरस्कार मेरे लिए निश्चित रूप से विशेष है। "

अब तक 300 से अधिक कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकी उमाश्री रंगमंच पर भी सक्रिय हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X