Ullu में आने वाली है एक और बोल्ड वेब सीरीज, बढ़ती डिमांड देखकर मेकर्स जल्दी कर देंगे रिलीज

Ullu Webseries 2025: उल्लू ने एक और दिलचस्प और बोल्ड सीरीज 'सरकाय लो खटिया' का ट्रेलर रिलीज किया है, जो इसी हफ्ते रिलीज होने वाली है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने रविवार को एक ट्रेलर के साथ आने वाली सीरीज, 'सरकाय लो खटिया' के आने का ऐलान किया है।
इस वेब सीरीज के ट्रेलर में बहुत कुछ दिखाया है जो दर्शकों को रिलीज के लिए काफी एक्साइटेड कर रहा है। यह सीरीज एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका मंगेतर वर्जिनिटी टेस्ट करवाने के लिए ले जाता है, लेकिन वहां डॉक्टर उस लड़की का शोषण करता है।
'सरकाय लो खटिया पार्ट 1' 18 अप्रैल, 2025, शुक्रवार को स्पेशली उल्लू पर रिलीज होने के लिए तैयार है और अगर आप सोच रहे हैं कि आप सीरीज कब देख सकते हैं। तो हम आपको बता दें, आप तय समय से पहले 17 अप्रैल को ठीक 11.30 बजे, गुरुवार को सीरीज की स्ट्रीमिंग शुरू कर सकते हैं, क्योंकि स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म तय समय से 30 मिनट पहले सीरीज रिलीज करता है।
सुभाति दास, मुस्कान अग्रवाल और एक्टर युवराज स्टारर, 'सरकाय लो खटिया' एक यंग लड़की की कहानी है, जिसकी शादी एक अमीर परिवार में तय हो जाती है। इस बीच, उसका होने वाला पति एक कुंवारी और खूबसूरत लड़की से शादी करने की इच्छा व्यक्त करता है और उसे अपनी वर्जिनिटी की जांच के लिए डॉक्टर के पास जाने के लिए मना लेता है।
जबकि वह खुद अपनी चाची के साथ नाजायज संबंध रखता है। जैसे ही लड़की डॉक्टर के पास जाने के लिए राजी होती है, डॉक्टर उसका शोषण करना शुरू कर देता है और उसे अपना मुंह बंद रखने की धमकी देता है क्योंकि उसकी शादी अब उसके शब्दों पर निर्भर करती है।
सीरीज का ट्रेलर शेयर करते हुए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने लिखा, "एक भोली सी लड़की थी, एक चालाक लड़का। सपनों में वो रहती थी, लड़के ने एक ख्वाहिश सजा रखा था। क्या होगा जब मिलेंगे दोनों। देखो पूरी ये कहानी और जानो!"


Click it and Unblock the Notifications











