..................... Ullu App House arrest show controversy CEO and founder Vibhu Agarwal, know his income and property - Hindi Filmibeat

एडल्ट ऐप Ullu के मालिक की कमाई जान उड़ जाएंगे होश, एजाज खान के विवादित शो के बाद चर्चाओं में आए CEO

Ullu App

Ullu App CEO and founder Vibhu Agarwal Net Worth: उल्लू ऐप पर अधिकतर अपने बोल्ड कंटेंट के लिए जाना जाता है। यह ऐप आए दिनों किसी ना किसी चर्चाओं का विषय बन जाता है। फिलहाल तो इस ऐप पर एजाज खान का अश्लील शो हाउस अरेस्ट विवादों में फंसा था। इस शो को बैन करवाने की मांग की जा रही है। बता दें कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस तरह के अश्लील शो दिखाने के लिए एजाज खान और ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल के खिलाफ नोटिस जारी किया है। समन के अनुसार दोनों को 9 मई को पेश होना है।

बता दें कि इस विवाद के बाद से उल्लू ऐप के मालिक विभु अग्रवाल खास चर्चाओं में आ गए हैं। चलिए जानते हैं कि कौन हैं एडल्ट ऐप उल्लू के मालिक और कितनी है इनकी कमाई।

एडल्ट ऐप उल्लू के मालिक कई कंपनियों में कर चुके हैं काम

बता दें कि उल्लू ऐप लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक विभु अग्रवाल उल्लू ऐप के फाउंडर और सीईओ हैं। बता दें कि विभु अग्रवाल को 30 साल से ज्यादा बिजनेस का एक्सपीरियंस है। वह कई सेक्टर में काम कर चुके हैं जैसे एजुकेशन, सीमेंट और स्टील, लेकिन साल 2018 में उन्होंने उल्लू ऐप शुरू किया। अब उल्लू ऐप कई तरह के कंटेंट दिखाता है, लेकिन शुरुआत में तो सिर्फ बोल्ड कंटेंट पर फोकस किया जाता था।

फैमिली कंटेंट ने भी पकड़ी थी ग्रोथ

बता दें कि कुछ साल तक एडल्ट कंटेंट चलाने के बाद साल 2022 में फैमिली कंटेंट भी शुरू किया गया। बता दें कि उल्लू अलग-अलग भाषाओं में भी है हिंदी के साथ ही भोजपुरी और तमिल भाषा में भी प्रोग्राम देख सकते हैं। बता दें कि विभु अग्रवाल यहीं नहीं रुके इसके बाद उन्होंने उल्लू को और बढ़ाने का कोशिश की। उन्होंने फिर ई कॉमर्स में उल्लू 99, म्यूजिक में भी उल्लू का विस्तार किया जिसे उल्लू म्यूजिक के नाम से जाना जाता है।

अब तक कई प्लेटफॉर्म कर चुके हैं लॉन्च

इसके बाद साल 2024 में उन्होंने एक ओटीटी प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया था जिसे हरी ओम के नाम से जानते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर कई पौराणिक और पारिवारिक कहानियां दिखाई जाने लगीं। आपको बता दें कि यह सारा काम विभु अग्रवाल अकेले नहीं करते हैं। इसमें उनका साथ देती हैं उनकी पत्नी मेघा अग्रवाल। वहीं इस ऐप से होने वाली कमाई के बारे में बताएं तो फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 के फाइनेंशियल ईयर में उल्लू ऐप की कमाई 2022 की कमाई से दो गुनी बढ़ गई थी। इसी के साथ ही मुनाफी भी 93.1 करोड़ रुपये हो गया था। बता दें कि उल्लू ऐप लगातार बढ़ोतरी कर रही है।

कोरोना काल में हुआ था जबरदस्त प्रॉफिट

बता दें कि कोरोना के दौरान उल्लू ऐप को काफी सफलता हांसिल हुई थी। कोविड के दौरान कविता भाभी नाम का एक शो भी आया था। जिसके ताबड़तोड़ व्यूज ने नया रिकॉर्ड बना दिया था। इसके बाद उल्लू एप पर रेड लाइट, रात बाकी है, पेंटर बाबू, दिल संभल जा जरा, कस्तूरी, बदन, रात बाकी है जैसे कई शोज आए जिससे ऐप को जबरदस्त सफलता मिली। साथ ही में शानदार प्रॉफिट भी मिला। इस सफलता को देख विभु अग्रवाल ने फिर साल 2022 में एक अतरंगी नाम का चैनल खोला जिसे डीडी फ्री डिश पर लॉन्च किया गया था, लेकिन किसी वजह से यह चैनल पांच महीनों के अंदर ही बंद हो गया था।

शुरुआत में था फ्री बाद में लगा सब्सक्रिप्शन

बता दें कि शुरुआत में विभु अग्रवाल ने ऐप पर किसी भी तरह की कोई फीस नहीं लगाई थी, लेकिन जैसे-जैसे ऐप ने सफलता की सीढ़ी छुई तब उल्लू ऐप के मालिक ने ऐप का सब्सक्रिप्शन मोड चलाया। रिपोर्ट्स की माने तो इससे उल्लू ऐप के मालिक को जबरदस्त सफलता मिली थी।

Read more about: ullu app
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X