'सांवली है, हीरोइन नहीं बन पाएगी…' बचपन में सुनने पड़े ताने, आज वही एक्ट्रेस टीवी-फिल्मों में मचा रही धमाल!
Ulka Gupta Rejection Story: उल्का गुप्ता आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उन्होंने टीवी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की थी और अभी के वक्त में वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी छाई हुई है। कुछ वक्त पहले 'द केरल स्टोरी 2' से उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की थी। लेकिन इस समय वह अपनी फिल्म रजनी की बारात को लेकर काफी चर्चा में है।

सांवले रंग के कारण मिले रिजेक्शन
हाल ही में उल्का गुप्ता ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उन्होंने अपनी शुरुआती दिनों में काफी स्ट्रगल का सामना किया है। अभिनेत्री ने बताया कि उनका बचपन में सांवले रंग की वजह से कई बार इंडस्ट्री में रिजेक्शन का सामना करना पड़ा।
उल्का गुप्ता ने साल 2009 में अपने करियर की शुरुआत की थी और टीवी शो 'सात फेरे' में नजर आई थी। इसके बाद में उनका टीवी शो झांसी की रानी से घर-घर में एक खास पहचान मिली थी। उन्होंने तेलुगू से लेकर बंगाली और मराठी भाषा की फिल्मों में भी काम किया है।
बचपन से ही था एक्टिंग का शौक
अब हाल ही में उल्का गुप्ता ने एनडीटीवी के साथ इंटरव्यू के दौरान अपने करियर और शुरुआती दौर के संघर्ष के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि "मेरे पिता गगन गुप्ता भी एक एक्टर है और मुझे बचपन से ही एक्टिंग का शौक रहा है।"
उल्का गुप्ता इस पर आगे बात करते हुए कहती है कि "मैंने छोटी सी उम्र में ही ठान लिया था कि मैं एक्ट्रेस ही बनूंगी और मैं ऑडिशन भी दिया करती थी। लेकिन तब आज यह थोड़ा काम हो चुका है लेकिन बताओ चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर मैंने जो चीज का सामना किया है वह मेरे रंग को लेकर भेदभाव था।"
छोटी उम्र में झेला रिजेक्शन
अभिनेत्री ने इस पर आगे बात करते हुए बोला कि "आप मेरे सांवले रंग को लेकर मुझे काफी बार रिजेक्ट किया गया है। मुझे ऐसा लगता है कि एक छोटी उम्र में या फिर कभी भी किसी के साथ में किसी के लुक या फिर कलर को लेकर भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए।"
उल्का ने मानी पापा की सीख
उल्का गुप्ता इस पर आगे बात करते हुए कहती हैं कि "मेरे पापा हमेशा यही कहते थे की मां काली को देखो, उनके स्वरूप को देखो वो तेज वो शक्ति बनो। पापा कहते हैं कि सरस्वती की पूजा किया करो और लक्ष्मी अपने आप आपके पास में आ जाएगी।"
एक्टिंग की वजह से करना पड़ा कास्ट
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि "मैं सिर्फ अपने ऑडिशन देती रही और मैंने सोचा कि मैं एक अच्छी एक्ट्रेस बनूंगी। उन्हें शायद मेरी एक्टिंग के कारण मुझे कास्ट करना पड़ा। लेकिन कहीं ना कहीं मैं जानती थी कि मैं खूबसूरत हूं। आज मेरा सपना पूरा हो गया है और मैं जो करना चाहती थी वह कर रही हूं। मुझे इससे ज्यादा और क्या ही चाहिए।"


Click it and Unblock the Notifications