'मीडिया में जो भी दिखता है, सच नहीं होता..' घरेलू हिंसा पर अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका ने तोड़ी चुप्पी
Anurag Dobhal Wife Post: यूके राइडर 07 के नाम से मशहूर अनुराग डोभाल को लेकर इस वक्त कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। उन्होने सुसाइड की कोशिश की थी और अब अस्पताल में हैं। घायल अवस्था में होने के बीच उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे खुलासे किए हैं जो कि हैरान करने वाले हैं।

बता दें कि अनुराग की पत्नी का नाम रितिका है और उन्होने अपने देवर कलाम को लेकर रिएक्शन दिया है। सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से आरोप लग रहे थे कलाम ने उनके साथ घरेलू हिंसा को अंजाम दिया है। रितिका ने इसपर कहा है कि सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाली चीजें सही नहीं होती हैं।
Anurag Dobhal Wife: रितिका ने लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट
रितिका ने लिखा, ''बीते कुछ दिनों से जो मैने देखा, उससे यह तय है कि है कि सोशल मीडिया पर जो कुछ भी दिखता है, वह सब सच नहीं होता। सोशल मीडिया महज़ एक ऐसी जगह है जहाँ कोई पोस्ट करता है, दूसरे रिएक्ट करते हैं और विषय एक-दो दिन तक चर्चा में रहता है, फिर लोग आगे बढ़ जाते हैं। असल में मायने यह रखता है कि आप सोशल मीडिया से परे अपना जीवन कैसे जीते हैं। आपका व्यवहार, आपके मूल्य और आप हर दिन लोगों के साथ कैसा बर्ताव करते हैं, यही मायने रखता है। अपने दिल को साफ रखो। अच्छे कर्म करो। लोगों को अपनी अच्छाई से पहचान बनाने दो। आखिरी में कर्म को अपना काम करने दो।''
इसके अलावा उन्होने लिखा, "मेरे लिए बाकी सबकुछ है। पैसा, शोहरत, ये सब मोह माया है। मेरे लिए जो सच में मायने रखता है, वो है धर्म और कर्म। और अपनी आखिरी सांस तक, मैं इसी रास्ते पर चलती रहूंगा, चाहे लोग देखें या न देखें। मुझे दुनिया के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। मुझे खुद पर, अपनी आत्मा पर और ब्रह्मांड पर विश्वास है। मैं बस इतना जानती हूं: अच्छा करो।"
इसके बाद अनुराग की पत्नी का ये बयान आग की तरह वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












