72,000 की ड्रेस में दिल्ली घूमी UK के PM ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति, वेस्टर्न अंदाज से जीता देश का दिल

Rishi Sunak wife Akshata Murty: हाल ही में भारत ने 'जी20 शिखर सम्मेलन' (G20)की मेजबानी की और इस दौरान कई सारी बड़ी बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। दुनिया भर में इस 'जी20 शिखर सम्मेलन' की चर्चाएं हो रही हैं। इस दौरान यूके के पीएम ऋषि सुनक (Rishi Sunak) और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति (Akshata Murty) काफी लाइमलाइट में रहे। अक्षता मूर्ति के लिए ये काफी खास पल था क्योंकि वह ब्रिटेन की फर्स्ट लेडी के रूप में प्रतिनिधित्व करने के लिए अपने जन्मस्थान पर आई हैं।
जी 20 सम्मेलन के दौरान अक्षता मूर्ति -
जी 20 सम्मेलन के दौरान पीएम ऋषि सुनक के साथ अक्षता मूर्ति भारत आई थी। भारत आने के दौरान अक्षता मूर्ति लगातार सुर्खियों में छाई रही हैं। अक्षता मूर्ति के स्टाइल की चर्चा हर तरफ हो रही है, उन्होंने अपने लुक्स से सभी को प्रभावित किया।
इसी बीच 'G20 शिखर सम्मेलन' के पहले दिन ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति का लुक सबको बेहद पसंद आया। इस दौरान अक्षता मूर्ति ने मल्टीकलर प्रिंटेड ड्रेस पहनी थी।
अक्षता की ड्रेस की कीमत 72,000 रुपए थी। इस ड्रेस में स्काई ब्लू, कोरल पिंक और मिंट ग्रीन जैसे फ्रेश कलर्स शामिल थे। अक्षता का आउटफिट लाइटवेट सिल्क जॉर्जेट से बना था और इसमें फिटेड वेस्ट के साथ एक लॉन्ग स्कर्ट थी।
अपने लुक को और पूरा करने के लिए डायमंड इयररिंग्स, कुछ अंगूठियों और एक गोल्डन क्लच के साथ पूरा किया था। मिनिमल मेकअप और खुले बालों ने उनके लुक को पूरा किया था। देखने वाले हर इंसान ने अक्षता मूर्ति की तारीफ की।
खैर इसके अलावा अक्षता ने सम्मेलन के दौरान दूसरी ड्रेस भी काफी शानदार पहनी थी। जिसमें ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति काफी खूबसूरत दिखी। देश भर में अक्षता की तारीफें करते हुए लोग थक नहीं रहे हैं, सोशल मीडिया पर अक्षता की कई सारी वीडियोज और फोटोज वायरल हो रहे हैं।
अक्षता मूर्ति की जन्मभूमि-
आपको बता दे यूके के पीएम ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति भारत में ही जन्मी हैं। ब्रिटेन की फर्स्ट लेडी के रूप में प्रतिनिधित्व करने के लिए अपने जन्मस्थान भारत में आई। बता दें कि अक्षता मूर्ति आईटी कंपनी 'इंफोसिस' के संस्थापक नागवारा रामाराव नारायण मूर्ति और इंडियन एजुकेटर सुधा मूर्ति की बेटी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
