आयुष्मान खुराना की 'बाला' पर चोरी का आरोप, ये हमारी फिल्म की नकल है, कोर्ट केस होगा !
गंजेपन पर आधारित दो फिल्मों के बीच हो रही जंग को लेकर इन दिनों माहौल गर्म है। एक तरफ आयुष्मान खुराना की बाला तो दूसरी तरफ सनी सिंह की उजड़ा चमन। दोनों फिल्मों 30 साल का जवान लड़के की कहानी है जो कि गंजेपन की समस्या से जूझ रहा है। उसकी शादी नहीं हो पा रही है। वह शादी के लिए कई लड़की देखता है।
सबसे पहले उजड़ा चमन का ट्रेलर आया। इसके बाद बाला का ट्रेलर रिलीज किया गया। कहानी से लेकर पोस्टर तक, ये फिल्म एक दूसरे की हमशक्ल प्रतीत होती हैं।

अगर किरदारों और कलाकारों को छोड़ दिया जाए तो फिल्म एक जैसी लगती है। इसी के चलते अब बाला के खिलाफ कोर्ट केस किए जाने की खबर सामने आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications











