#Demand: एक फिल्म...4 सुपरस्टार्स...रिलीज़ के पहले....पूरी फिल्म बदलो!
शाहिद कपूर की उड़ता पंजाब को लेकर सेंसर बोर्ड की डिमांड दिन पर दिन अजीब ही होती जा रही है। हमने आपको पहले ही बताया था कि फिल्म के लिए 40 कट मांगे गए हैं ए सर्टिफिकेट के बाद।
अब फिल्म को लेकर कर दी गई है बिल्कुल ही नाजायज़ डिमांड। फिल्म ट्रिब्यूनल का मानना है कि फिल्म से पंजाब शब्द हटाना पड़ेगा। इतना ही नहीं फिल्म में जो भी कुछ पंजाब से वास्ता रखता हो उसे फिल्म से हटाना होगा।
[सेंसर बोर्ड ऐसा होता तो 'SPERM' बोलना भी...गंदी बात!]
कुछ समझ आया? मतलब पूरी फिल्म बदलो। जब फिल्म का थीम ही है पंजाब में बढ़ रही ड्रग्स की खपत और युवाओं का बर्बाद होता भविष्य तो फिर फिल्म को कैसे पंजाब के बिना दिखाया जाए।
इस पूरे मुद्दे ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। दरअसल, 2017 में है पंजाब के इलेक्शन और इस वक्त को राज्य को इतनी बुरी दशा में दिखाना, भाजपा को काफी महंगा पड़ सकता है।
[पाकिस्तान को इसलिए पसंद आई थी बजरंगी भाईजान]
अब ऐसे में फिल्म में क्या बचेगा ये तो आप खुद ही सोचिए। फिल्म के प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप फिल्म को रिलीज़ करवाने के लिए एड़ी चोटी का ज़ोर लगा रहे हैं। उड़ता पंजाब को 17 जून को रिलीज़ होना है जो कि फिलहाल काफी मुश्किल हो लग रहा है।
बस सारा मसला ही यहीं आकर रूक जाता है। जानिए कुछ बेहतरीन फिल्मों को लेकर सेंसर बोर्ड के कारनामे -


Click it and Unblock the Notifications