'उड़ता पंजाब' के मधु मंटेना से NCB की पूछताछ, ड्रग्स चैट में आया नाम- जया साहा से मंगा रहे थे वीड!
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स ऐंगल के सामने आने के बाद बॉलीवुड हस्तियां फंसती नजर आ रही हैं। पूछताछ के लिए जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अब प्रोड्यूसर मधु मंटेना को पूछताछ के लिए बुलाया है। एक दिन पहले ही एनसीबी ने फिल्म निर्माता को समन भेजा था। मधु मांटेना बॉलीवुड का लोकप्रिय नाम हैं जिन्होंने 'मसान', 'उड़ता पंजाब' से लेकर 'क्वीन', 'गजनी' जैसी फिल्मों को प्रड्यूस किया है। इससे पहले वह नीना गुप्ता की बेटी मसाबा संग तलाक को लेकर भी सुर्खियों में छाए थे।
अब मधु मंटेना का नाम ड्रग्स को लेकर सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जया साहा द्वारा मधु मंटेना का नाम लिया गया है। साहा ने एनसीबी को बताया कि उन्होंने सीबीडी ऑयल फिल्म निर्माता के लिए सप्लाई किया था। अब कहा तो ये भी जा रहा है कि एनसीबी जया साहा के सामने भी मांटेना से पूछताछ कर सकती है।
Recommended Video
बुधवार की सुबह मधु मांटेना एनसीबी दफ्तर पूछताछ के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि जया साहा की ड्रग्स चैट में फिल्म निर्माता का नाम भी शामिल था। हालांकि इस सूचना को लेकर आधिकारिक रूप से ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
{photo-feature}


Click it and Unblock the Notifications











