POSTER: शाहिद का 'फुद्दू' स्टाइल...करीना - आलिया पर भारी!
शाहिद कपूर, करीना कपूर, आलिया भट्ट और दिलजीत दोसान्ज्ह स्टारर उड़ता पंजाब का नया पोस्टर आपको थोड़ा सा और चौंका देगा। फिल्म का ट्रेलर वैसे भी सबको हैरान कर चुका था।
इस पोस्टर में वैसे तो फिल्म के चारों स्टार्स दिख रहे हैं लेकिन शाहिद कपूर का फुद्दू स्टाइल करीना - आलिया और दिलजीत पर भारी पड़ा। फिल्म पंजाब में फैले ड्रग्स के कारोबार पर है।
[SCOOP: खलनायक रीमेक के लिए दो सुपरस्टार्स में टक्कर]
और शाहिद कपूर का चरसी अंदाज़ वाकई थोड़ा डराता है, थोड़ा हैरान करता है और काफी परेशान करता है। करीना कपूर फिल्म में एक डॉक्टर बनी हैं और दिलजीत दोसान्ज्ह एक पुलिस ऑफिसर। दोनों मिलकर इस ड्रग्स की दिक्कत से लड़ना चाहते हैं।
[सैफ - शाहिद के बीच कभी कुछ ऐसा हुआ ही नहीं...सैफू ऐसे नहीं हैं - करीना!]
वहीं आलिया भट्ट फिल्म में एक बिहारी मज़दूर की भूमिका में हैं जो बुरी तरह से ड्रग्स और नशे की चपेट में है। फिल्म के पुराने पोस्टर किसी को पसंद नहीं आए थे लेकिन ये नया पोस्टर वाकई सबको हिला देगा। देखिए हाल ही में आए कुछ बेहतरीन पोस्टर -


Click it and Unblock the Notifications











