#Breaking: रिलीज़ से 2 दिन पहले लीक हो गई उड़ता पंजाब!
शायद बॉलीवुड फैन्स के लिए इससे बुरी खबर नहीं हो सकती है। सुबह तक जहां फैन्स अनुराग कश्यप की उड़ता पंजाब की जीत पर जश्म मना रहे थे, वहीं शाम आते आते सबकी मुस्कान गायब हो गई।
दरअसल, शाम तक फिल्म की 40 मिनट की क्लिप ऑनलाइन लीक हो चुकी थी। वहीं कई साइट्स पर तो उड़ता पंजाब पूरी की पूरी लीक हो चुकी थी।
[वो फिल्में जिन पर लीक पड़ा बहुत ही भारी!]
और थोड़ी ही देर में फिल्म के कई सीन इंटरनेट पर वायरल हो गए । लेकिन तस्वीरों से साफ है कि ये वही कॉपी है जो सेंसर बोर्ड को दी गई थी क्योंकि स्क्रीनशॉट पर फॉर सेंसर लिखा है। देखिए तस्वीरें -

गौरतलब है कि फिल्म के प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप सेंसर बोर्ड से फिल्म की रिलीज़ और सर्टिफिकेट के लिए लड़ रहे थे। फिल्म में सेंसर बोर्ड ने 96 कट मांगे थे जिसके बाद बॉलीवुड भड़क गया था कि इसके बाद फिल्म में बचेगा क्या।
वहीं हाईकोर्ट के फैसले के बाद फिल्म को एक कट के साथ रिलीज़ करने की परमिशन मिली थी, लेकिन 4:30 बजे तक भी फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं दिया गया। और अब पूरी फिल्म लीक हो चुकी है! #NotCool


Click it and Unblock the Notifications