उदिता-मोहित का हनीमून यूरोप में, पर अभी नहीं
बॉलीवुड अभिनेत्री उदिता गोस्वामी ने पंजाबी स्टाइल में मोहित सूरी के साथ शादी की तो पूरे बॉलीवुड ने उन्हें ढेर सारी बधाई दी। अब हनीमून की बारी आयी तो उनके होठों पर एक ही नाम आया यूरोप। जी हां उदिता-मोहित अपना हनीमून यूरोप में मनायेंगे, लेकिन अभी नहीं।
उदिता के करीबी मित्र ने वनइंडिया को बताया कि मोहित सूरी फिल्हाल काफी व्यस्त हैं, लिहाजा हनीमून के लिये नहीं जा सकते हैं। नई नवेली जोड़ी फिलहाल घर पर ही रहेगी। यानी शादी के तुरंत बाद दोनों अपनी डेली लाइफ में प्रवेश करेंगे। रही बात हनीमून की तो दो-तीन महीने बाद यूरोप जायेंगे वो भी पूरे 30 दिन की छुट्टी लेकर। मोहित ने उदिता से उन्हें यूरोप ले जाने का वादा भी किया है और वो वादा वो हनीमून पर ही पूरा करेंगे।
उदिता चाहती हैं कि वो अपने पति का शादी के बाद पहला जन्मदिन कहीं बाहर लंबी छुट्टी के दोरान मनायें। लिहाजा वो चाहती हैं कि अप्रैल में हनीमून पर जायें। हां उससे पहले यहीं इंडिया के अंदर घूमने का तीन-चार दिन का प्लान बन सकता है। असल में मोहित का जन्मदिन 11 अप्रैल को होता है और यह दिन उदिता के लिये बहुत खास होने वाला है। वहीं उदिता का जन्मदिन बस दस दिन बाद यानी 9 फरवरी को है। इस दिन दोनों कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। वैसे उदिता का मन है कि वो घर पर ही बर्थडे सेलेब्रेट करें।


Click it and Unblock the Notifications












