और वो रॉकस्टार बनते-बनते कर बैठी 'पाप'...
जी हां आपने सही समझा.. हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री उदिता गोस्वामी की.. जिनका सपना था कि वो रॉक स्टार बने. लेकिन किस्मत ने उन्हें बड़े पर्दे की अभिनेत्री बना दिया। इस बात का खुलासा खुद उनके पति मोहित सूरी ने किया है।
'एक विलेन' फिल्म की सक्सेस पार्टी में मोहित ने कहा कि "उदिता रॉक स्टार बनना चाहती थीं, लेकिन अभिनेत्री बनने में यह सपना पीछे रह गया।"करीब नौ साल तक उदिता को डेट करने के बाद वर्ष 2013 में उनके साथ परिणय सूत्र में बंधे मोहित ने बताया, "फिलहाल वह अपना संगीत प्रोडक्शन कोर्स कर रही हैं। वह अभी से एक डीजे के रूप में प्रस्तुति देने की दिशा में काम कर रही हैं।" मोहित का कहना है कि उदिता के परिवार में हर किसी की संगीत में दिलचस्पी है।
तो मोहित साहब.. 'एक विलेन' की कामयाबी के पीछे यह राज है..
गौरतलब है कि मोहित की रिश्ते की बहन अभिनेत्री-फिल्म निर्देशक पूजा भट्ट ने वर्ष 2003 में 'पाप' फिल्म से उदिता को बॉलीवुड में लांच किया था। 'पाप' फिल्म में उदिता के कोस्टार जॉन अब्राहम थे, फिल्म में उदिता ने जबरदस्त अंग प्रदर्शन किया था। इसके दो साल बाद मोहित ने उन्हें लेकर 'जहर' फिल्म का निर्देशन किया। जिसमें उन्होंने फिल्म के हीरो इमरान हाशमी संग कई लिपलॉक सीन और इंटिमेट सींस दिये थे।
कुल मिलाकर उदिता की इमेज लोगों में एक सेक्सी और हॉट अभिनेत्री की है, आईये डालते हैं एक नजर उदिता के हुस्न पर...


Click it and Unblock the Notifications











