उदिता गोस्‍वामी बनी लेखक

By Priya Srivastava

Udita Goswami turns writer
इन दिनों बॉलीवुड में जहां फ्लॉप अभिनेत्रियों की भीड़ फिल्मों के निर्माता बनने में जुटी हैं, वही उदिता गोस्वामी लेखन के कार्य से जुड़ गयी हैं। अभिनेत्री उदिता इन दिनों अभिनय के अलावा एक स्क्रिप्‍ट भी लिख रही हैं। खबर है कि वह अब लेखिका बन कर लेखन के कार्य से जुड़ गयी हैं। लेकिन उनकी यह पटकथा आम पटकथाओं पर आधारित नहीं है। उन्होंने अभी सिर्फ ड्राफ्ट तैयार किया है।

उदिता जिस कहानी की पटकथा लिख रही हैं वो एक मैच्योर लव स्टोरी है। उदिता ने अपने इस राज का खुलासा करते हुए बताया कि यह स्क्रिप्ट नसीर साहब को ध्यान में रख कर लिखी जा रही है और उनकी इच्छा है कि नसीर साहब ही इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभायें। उन्होंने बताया कि अभी तो स्क्रिप्ट पूरी नहीं हुई है, मगर जब पूरी हो जायेगी, तब मैं इसके लिए नसीर साहब से बात करूंगी।

वैसे उदिता हमें भी यह बात सुनने में आयी है कि नसीर साहब को लेकर सद्दाम हुसैन पर एक फिल्म बन रही है। कहीं आप इसी फिल्म की कहानी तो नहीं लिख रहीं। वैसे उदिता अगर यह बात सही है तो आपको बहुत सोच समझ कर इसकी कहानी लिखनी चाहिए। उदिता ने बताया है कि काफी समय से उनके दिमाग में स्क्रिप्ट चल रही थी। मगर समय न मिल पाने की वजह से इसे मैं लिख नहीं पा रही थी। हालांकि उन्होंने तय कर लिया है कि इस बार वह स्क्रिप्ट पूरा करके ही दम लेंगी। चूंकि वे जानती हैं कि उन्हें आनेवाले समय में एक फ्रेंच फिल्म में भी काम करना है। इसलिए उन्होंने तय किया है कि वह जल्द से जल्द इस स्क्रिप्ट को पूरा करेंगी।

;

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X