हॉलीवुड फिल्मों के लिए उदिता सीख रही हैं अंग्रेजीं

गौरतलब है कि उन्होंने यूएस आधारित मैनेजर सिमोन शेफिल्ड से मेलमिलाप बढ़ाया है जो इन्हें हॉलीवुड में काम करने में मदद कर रहा है। फिलहाल उदिता की फिल्में हिंदी में फ्लॉप रही हैं और उनका करियर न के बराबर रहा है। इसलिए अब उदिता वहां अपने करियर को फिर से सुधारने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि उदिता अच्छी अंग्रेजी बोलती हैं लेकिन उनके मैनेजर का मानना है कि वह बहुत जल्दबाजी में अंग्रेजी बोलती हैं और उन्हें इसकी रफ्तार को स्लो करने की ज्यादा जरूरत है।
उन्होंने इस बारे में सिर्फ इतना ही बताया है कि उन्हें हॉलीवुड की फिल्में मिल रही हैं और वह महिला प्रधान फिल्में हैं और उन्हें पूरी उम्मीद है कि वे हॉलीवुड फिल्मों में कामयाबी हासिल कर पायेंगी। अब देखना दिलतस्प होगा कि उदिता की अंग्रेजी क्लास रंग क्या लाती है?


Click it and Unblock the Notifications











