मेथड एक्टिंग पर उदिता को भरोसा नहीं
सिजलिंग हॉट अभिनेत्री उदिता गोस्वामी फिल्म चेज में काम कर रहीं है। फिल्म में उनका किरदार एक माचो वुमन का है, किरदार को पर्दे पर उतारने के लिए उदिता ने कई सारे स्टंट किए है।
उदिता ने फिल्म में काम करने के लिए काफी मेहनत की है। जब उनसे पूछा गया कि इस सीन के लिए क्या उन्होने कोई खास मेहनत थी तो उनका कहना था कि एक्टिंग के लिए कोई मेथड नहीं होता है।
उनका कहना था कि जब आपको कोई एक्शन सीन देना होता है तो आप पहले पटकथा पढिए, उसके बाद निर्देशक के बताए गए तरीको से अपना काम करिए। फिल्म का निर्देशन जगमोहन मुंदरा कर रहे है।


Click it and Unblock the Notifications











