Udit Narayan के खुले पुराने चिट्ठे, Alka Yagnik और Shreya Ghosal को किस करते हुए वीडियोज आए सामने

Udit Narayan Viral Kissing Video: सिंगर उदित नारायण को अपने हालिया लाइव परफॉर्मेंस के दौरान अपने फैंस को किस करने के लिए ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग गुस्से में हैं, उनका तर्क है कि उनके जैसे सिंगर को महिलाओं की परमिशन के बिना उन्हें चूमा है। इस घटना ने फैंस के बीच आक्रोश पैदा कर दिया है।
उदित नारायण के पुराने वीडियो हुए वायरल
इन सबके बीच, सिंगर के पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें उन्हें सिंगर अलका याग्निक और श्रेया घोषाल को चूमते हुए देखा जा सकता है। ये दोनों ही वीडियो ऐसे शो के हैं, जहां उदित नारायण ने अलका याग्निक और श्रेया घोषाल को गाल पर किस किया था।
लोगों ने किया कमेंट
इन वीडियो को देखकर फैन्स ने कमेंट में अपनी निराशा और हताशा जाहिर की है और उनके बर्ताव को ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा, "उदित नारायण को एक सेलिब्रिटी की तरह बर्ताव करना चाहिए, ना कि एक आम खौफनाक आदमी की तरह। फैन्स उन्हें पसंद करते हैं, लेकिन इससे उन्हें दर्शकों में से किसी को भी किस करने का अधिकार नहीं मिल जाता। मैंने लड़कियों को सलमान खान को किस करते देखा है, लेकिन वह कभी इस तरह से रिएक्ट नहीं करते। वह लगातार अपनी भद्दी नजरों और कमेंट्स से अलका याग्निक को अनकंफर्टेबल करते हैं और वह इसे अनदेखा कर देते हैं। अब उन्होंने सारी हदें पार कर दी हैं।"
एक शख्स ने कमेंट किया, "उदित जी के लिए मेरे मन में सम्मान है। लेकिन उनका किस देखा तो बुड्ढे का सारा ठरकीपन के बारे में पता चला। बुड्ढा अगर पब्लिक में स्टेज के ऊपर गाते ये कर सकता है तो सोचो, जब कोई नहीं दिख रहा तब क्या करता होगा.... जो भी हो भाई। मीडिया में सब कुछ चलता है।'' एक शख्स ने कमेंट किया, "कृपया उनका पद्म पुरस्कार रद्द कर दें।"
सिंगर ने किया पलटवार
इस बीच, सिंगर ने अपने हाल ही में फैंस को किस करने वाले वीडियो पर मिली ट्रोलिंग का जवाब दिया है। उदित नारायण ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, "फैंस इतने दीवाने होते हैं ना। हम लोग ऐसे नहीं हैं, हम सभ्य लोग हैं। कुछ लोग इसे प्रोत्साहित करते हैं और इसके माध्यम से अपना प्यार दिखाते हैं... भीड़ में बहुत सारे लोग होते हैं और हमारे पास बॉडीगार्ड भी मौजूद होते हैं। लेकिन फैंस को लगता है कि उन्हें मिलने का मौका मिल रहा है, इसलिए कोई हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाता है, कोई हाथ चूमता है... ये सब दीवानगी होती है। उसे इतना ध्यान नहीं देना चाहिए।"


Click it and Unblock the Notifications