Video- उदित नारायण को इवेंट में देखते ही बोले लोग- सर एक KISS हो जाए... नॉटी स्माइल के साथ सिंगर ने कही ये बात

Udit Narayan Viral Video: बी टाउन के मशहूर सिंगर उदित नारायण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, उदित नारायण पिछले दिनों महिलाओं को कंसर्ट में किस करने के कारण काफी विवादों में आ गए थे। जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई और साथ ही कई पुराने वीडियो भी खंगाले गए।
वहीं अब इसी बीच उदित नारायण को एक इवेंट में पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान उदित नारायण पैपराजी को पोज दे रहे थे। ऐसे में वहां मौजूद लोग भी उदित नारायण की चुटकी लेते दिखाई दिए। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोग उदित नारायण से कहते हैं सर एक किस हो जाए। हालांकि उदित नारायण ने इसपर तो कई रिएक्ट नहीं किया लेकिन उन्होंने पैपराजी की पापा कहते है गाने की डिमांड जरूर पूरी की।
इस दौरान कुछ लोग उदित नारायण को देखकर कहने गे पापा कहते हैं.. ऐसे में उदित ने अपने इस गाने की एक लाइन सभी को प्यारी सी मुस्कुराहट के साथ सुनाई और हाथ उठाकर अभिवादन किया। सामने आए वीडियो में आप देख सकते है कि विवादों और आलोचनाओं से घिरे उदित नारायण काफी चिल नजर आए।
इसके साथ ही वीडियो के कमेंट सेक्शन पर नजर डाले तो लोग उनके इस अंदाज पर जमकर मजे लेते दिखाई दे रहे हैं। पूरा का पूरा कमेंट सेक्शन ऐसे ही मजेदार रिएक्शन से पटा दिखाई दे रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











